जौनपुर के हेड कांस्टेबल सलीम खान को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जौनपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल सलीम खान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उन्हें ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया। वर्तमान समय में सलीम खान जनपद के खेतासराय थाना पर तैनात है।
यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण की ओर से जारी सम्मान-पत्र के आधार पर दिया गया। सम्मान-पत्र में सलीम खान की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके कार्य के प्रति प्रशंसा एवं सम्मान व्यक्त किया गया है। यह सम्मान-पत्र 15 अगस्त 2026 को लखनऊ से जारी किया गया।
सलीम खान वर्तमान में जौनपुर जनपद में नागरिक पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मिली इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने सलीम खान को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की।
इस सम्मान ने न सिर्फ सलीम खान का हौसला बढ़ाया, बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर सेवा की मिसाल भी पेश की है।

0 Comments