जौनपुर। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में पंकज कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किए जाने पर सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है। उनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने पंकज कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज कुमार गुप्ता संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को युवाओं के बीच पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को पंकज कुमार गुप्ता के राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके मनोनयन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है।

0 Comments