शाहगंज में कांवरियों की सेवा में सभासद की पहल, भंडारा स्थल पर एंबुलेंस की मांग।

शाहगंज में कांवरियों की सेवा में सभासद की पहल, भंडारा स्थल पर एंबुलेंस की मांग।

✍️ कुमार विवेक....

शाहगंज/जौनपुर। सावन के पावन महीने में नई आबादी वार्ड नंबर 16 में कांवरियों की सेवा के लिए हर रविवार भंडारा चलता है। कई वर्षों से लगातार चल रहे इस भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरिया और शिवभक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। अब कांवरियों की सुरक्षा को लेकर भी पहल शुरू हुई है।
नई आबादी वार्ड नंबर 16 की सभासद रेखा सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी को पत्र देकर भंडारा स्थल पर एक बड़ी स्वास्थ्य शिविर कैम्प और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की है।
सभासद ने पत्र में कहा कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी कांवरियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी कांवरिया की तबीयत बिगड़ने या किसी आपात स्थिति में तत्काल इलाज मिल सके। साथ ही सरकारी अस्पताल में भी आवश्यक व्यवस्था रखने का अनुरोध किया गया है।
सावन में जहां भंडारे के जरिए कांवरियों की सेवा लगातार जारी है, वहीं अब मांग है कि सेवा के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का भी इंतजाम हो, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित रहे।

Post a Comment

0 Comments