रामलीला भवन में भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का भव्य स्वागत, गूंजा “जय श्री राम”
शाहगंज (जौनपुर) : शाहगंज नगर के रामलीला भवन में उस समय उत्साह का माहौल बन गया जब समाजसेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कमलेश अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, श्याम जी गुप्ता, महेन्द्र वर्मा, अनिल अग्रहरि, गिरधारी अग्रहरि, लालचंद्र विश्वकर्मा,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

0 Comments