शाहगंज में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे का अखंड “ॐ नमः शिवाय” जाप, 16 फरवरी को हवन व भंडारा

शाहगंज में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे का अखंड “ॐ नमः शिवाय” जाप, 16 फरवरी को हवन व भंडारा

शाहगंज (जौनपुर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे के भादी (आर्यमगढ़ रोड) स्थित श्री शिव जी व हनुमान जी मन्दिर पर रूद्राभिषेक व सुन्दर काण्ड पाठ आयोजित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कान्त यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का अखंड जाप के साथ अगले दिन 16 फरवरी को हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति की तरफ से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments