भक्ति की लहर के बाद सम्मान समारोह,आयोजक समिति का हुआ सम्मान
शाहगंज (जौनपुर):नगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री राजन जी महाराज की भव्य कथा के सफल आयोजन को लेकर शाहगंज की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कथा के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने पर आयोजक श्रीश अग्रहरि का उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।
शहरवासियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर श्रीश अग्रहरि का आभार व्यक्त किया और मांग उठाई कि भविष्य में भी इसी तरह की भव्य कथा का आयोजन शाहगंज में दोबारा कराया जाए, ताकि नगर की जनता पुनः कथा का रसपान कर सके।
सम्मान समारोह में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे शाहगंज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया। नगरवासियों का कहना है कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।

0 Comments