संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव संपन्न, पथ संचलन से गूंजा शाहगंज नगर

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव संपन्न, पथ संचलन से गूंजा शाहगंज नगर

शाहगंज (जौनपुर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम नगर के बालिका इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ, जहां स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोज जी विभाग बौद्धिक प्रमुख ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में समरसता और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक जी द्वारा की गई, जबकि नगर कार्यवाह समेत अन्य पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन भी निकाला गया, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकरूपता का परिचय देते हुए समाज को एकता का संदेश दिया।
वक्ताओं ने बताया कि चैत्र माह से नववर्ष की शुरुआत होती है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments