अल-फलाह फाउंडेशन को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर-अल-फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप), जो वर्ष 2019 से गरीब, मजलूम एवं बेसहारा मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में कार्य करते चला आ रहा है, उक्त संस्था को अब नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन द्वारा इस्माईल शेख को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही संस्था का संचालन अब उनके नेतृत्व में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अल-फलाह फाउंडेशन का विधिवत पंजीकरण वर्ष 2023 में हुआ था। स्थापना के बाद से अब तक संस्था द्वारा 785 से अधिक मरीजों को मुफ्त रक्तदान कराकर मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया है।
संस्था के संस्थापक जाकिर हुसैन ने उम्मीद जताई कि इस्माईल शेख के नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और रक्तदान के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सकेगा। वहीं, नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्माईल शेख ने संस्था के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।
इस संस्था के संस्थापक सदस्य यासिर पठान ने संस्था के साथ मिल कर पिछले पांच वर्षों से समाजसेवा करते चला आ रहें हैं

0 Comments