मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। नगर के शाहपंजा स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में सोमवार रात मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । 

समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
 इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पंडित दुर्ग विजय मिश्र द्वारा होली के भव्य गीत प्रस्तुत किए गए समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
 कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी व संभाजी पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा

कार्यक्रम में मुख्य अतीथी के रूप में पूर्व चायल विधायक श्री संजय कुमार गुप्त जी द्वारा कुल देवता के गौरव का बखान किया गया वह उनसे प्रेरणा लेने का आवाहन भी किया 

मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है । समारोह का संचालन पूर्वनामित सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया। 

इस मौके पर शाहगंज के क्षेत्र अधिकारी श्रीमान अजीत सिंह चौहान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल जियालाल मोदनवाल महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल युवा अध्यक्ष चंदन मोदनवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी श्रीष मोदनवाल पहलाद मोदनवाल शालूमोदनवाल सत्येंद्र दीपक प्रगेश राजू अरविंद अग्रहरि हिमांशु मोदनवालआदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments